Sunday, May 4, 2014

स्टिंग आपरेशन !

साधुवाद उनको देते हम, जो हैं ऐसे चैनल वाले।
उनको बेनकाब करते हैं, करते हैं जो धंधे काले॥
    स्टिंग आपरेशन करके वे, बिना खौफ सब कुछ दिखलाते।
    बड़े बने जो इज्जतवाले, उनका असली रूप बताते॥
ऐसा होता रहा अगर जो, तो अपराधी नहीं बचेंगे।
गुप्त कैमरे छिपा कर उनको, जहां छिपेंगे वहीं धरेंगे॥
    कितने नेता धूल चाटते, आसमान पर थे इतराते।
    धन कुबेर भी फंस जाते हैं, पैसे देकर जो बच जाते॥
                                     -डॉ. रुक्म त्रिपाठी

No comments:

Post a Comment